कुशीनगर में विधिक सहायता शिविर आयोजित:मातृ वंदना, सुमंगला योजनाएं समझाईं; बाल सेवा पेंशन लाभ बताए गए

कुशीनगर में विधिक सहायता शिविर आयोजित:मातृ वंदना, सुमंगला योजनाएं समझाईं; बाल सेवा पेंशन लाभ बताए गए

कुशीनगर के रविंद्रनगर धूस स्थित प्रभात तारा पब्लिक स्कूल में गुरुवार को लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री बाल सेवा और सामूहिक विवाह योजना की पात्रता एवं लाभ बताए गए। जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर 181 और आपातकालीन नंबर 112, 108 व 102 की जानकारी दी। पैरालीगल वॉलंटियर ज्योति ने निःशुल्क कानूनी सहायता हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया। वंदना कुशवाहा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आभा ज्योति, शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *