सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त:74,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त:74,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 21 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है। IT, फार्मा और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। NSE के IPO का आज आखिरी दिन देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के IPO का आज आखिरी दिन है। दो दिन यह 1.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर है। इसका लॉट साइज 8 शेयरों का है। यानी, अपर प्राइस बैंड ₹1,785 पर रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,280 का निवेश करना होगा। एशियाई बाजारों में आज बढ़त अमेरिकी बाजार में 18 सितंबर को मिलाजुला कारोबार रहा था विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 7,620 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में मिलाजुला कारोबार इससे पहले बीते हफ्ते के शुक्रवार यानी 18 सितंबर को सेंसेक्स 20 अंक की गिरावट के साथ 74,295 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 76 अंक की बढ़त रही, ये 23,346 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *