सूरजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला:मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने MP-CG रोड जाम किया, अवैध क्रेशर हटाने की मांग

सूरजपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को कुचला:मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने MP-CG रोड जाम किया, अवैध क्रेशर हटाने की मांग

सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग चक्काजाम कर दिया। कुबेरपुर गांव में महिला बिहारपुर चौक से पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थी। एक क्रेशर के गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मारी, पहिया उनके ऊपर से निकल गया। ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया। यह दो दिनों में ट्रैक्टर से दूसरी मौत है। शुक्रवार को भी एक 13 साल की बच्ची की जान गई थी। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा। उनकी मांग है कि बस्ती के अवैध क्रेशर को हटाया जाए, ड्राइवर को पकड़ा जाए और मृतक परिवार को मुआवजा मिले। जाम जारी था, कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थी महिला जानकारी के मुताबिक, कुबेरपुर निवासी संजय जायसवाल की पत्नी चंद्रावती जायसवाल शनिवार को बिहारपुर चौक से पूजा का सामान लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव की बस्ती में एक क्रेशर से गिट्टी लोड कर आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने MP-CG रोड पर किया चक्काजाम महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के अंदर चल रहे क्रेशर और भारी वाहनों की आवाजाही से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की तीन मांगें प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने तीन मांगें रखी हैं। उनकी मांग है कि बस्ती के अंदर चल रहे क्रेशर को वहां से हटाया जाए, हादसे के जिम्मेदार ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़कर सामने लाया जाए और मृतक महिला के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान करीब एक से दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *