बेगूसराय सदर में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को सूजा गांव से हरिगिरी धाम के लिए पैदल रथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और हरिगिरी धाम में जलाभिषेक के लिए पवित्र जल लेकर रवाना हुए। यात्रा के दौरान फूलों और पताकाओं से सजाए गए रथ की पूजा-अर्चना की गई। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और ‘हर-हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु उत्साह के साथ शिव नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे। यह पैदल रथ यात्रा हरिगिरी धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी। इस यात्रा में अजय कुमार, रंजीत कुमार, रणवीर कुमार, सत्यनारायण महतो सहित कई श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालुओं में इस पैदल रथ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पूरे यात्रा मार्ग में आस्था, उमंग और भक्ति का माहौल बना रहा। बेगूसराय सदर में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को सूजा गांव से हरिगिरी धाम के लिए पैदल रथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और हरिगिरी धाम में जलाभिषेक के लिए पवित्र जल लेकर रवाना हुए। यात्रा के दौरान फूलों और पताकाओं से सजाए गए रथ की पूजा-अर्चना की गई। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और ‘हर-हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु उत्साह के साथ शिव नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे। यह पैदल रथ यात्रा हरिगिरी धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी। इस यात्रा में अजय कुमार, रंजीत कुमार, रणवीर कुमार, सत्यनारायण महतो सहित कई श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालुओं में इस पैदल रथ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पूरे यात्रा मार्ग में आस्था, उमंग और भक्ति का माहौल बना रहा।


