बेतिया में बसंत टोला का मुख्य सड़क जलमग्न:बड़े-बड़े गड्ढों में भरा-पानी;राहगीर परेशान, स्थानीय लोग बोले- सड़क पर बह रहा नाले का पानी

बेतिया में बसंत टोला का मुख्य सड़क जलमग्न:बड़े-बड़े गड्ढों में भरा-पानी;राहगीर परेशान, स्थानीय लोग बोले- सड़क पर बह रहा नाले का पानी

बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 स्थित बसंत टोला की मुख्य सड़क पर पिछले एक सप्ताह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश न होने के बावजूद सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी भरा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई है। सड़क पर बह रहा नाले का पानी स्थानीय निवासी इम्तेयाज आलम ने बताया कि सड़क किनारे की नाली पूरी तरह से दब गई है। नाली की सफाई और उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण नाले का पानी भी सड़क पर बह रहा है। इस गंदे पानी से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और बंद नाली की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा। बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 स्थित बसंत टोला की मुख्य सड़क पर पिछले एक सप्ताह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश न होने के बावजूद सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी भरा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई है। सड़क पर बह रहा नाले का पानी स्थानीय निवासी इम्तेयाज आलम ने बताया कि सड़क किनारे की नाली पूरी तरह से दब गई है। नाली की सफाई और उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण नाले का पानी भी सड़क पर बह रहा है। इस गंदे पानी से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और बंद नाली की सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *