सुल्तानपुर में 36 घंटे की दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा रवाना:DM-SP ने दिखाई हरी झंडी, गोमती घाटों पर हुई बैरिकेडिंग

सुल्तानपुर में 36 घंटे की दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा रवाना:DM-SP ने दिखाई हरी झंडी, गोमती घाटों पर हुई बैरिकेडिंग

सुल्तानपुर में विजयादशमी से चले 5 दिन के दुर्गापूजा महोत्सव के बाद सोमवार रात 9:30 बजे डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर विसर्जन शोभा यात्रा को रवाना किया। यहां विधि-विधान से पूजा अर्चना भी अधिकारियों ने की। बता दें कि करीब 36 घंटे तक विशाल शोभायात्रा चलेगी। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में माता की भव्य प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। डीएम ने आगे बताया कि सेक्टर और जोन प्रणाली के तहत मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि पूरा कार्यक्रम पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। गोमती नदी के जलस्तर को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि जलस्तर बढ़ने के बाद अब यह स्थिर हो चुका है और विसर्जन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। एसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सबसे पहले सभी को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के इस भव्य कार्यक्रम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि शहर क्षेत्र की सभी प्रमुख प्रतिमाओं के भव्य विसर्जन के बाद रूट के अनुसार विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है, जो विधि-विधान के साथ जारी है। उन्होंने बताया पीएसी बल, सिविल पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां चप्पे-चप्पे पर लगाई गई हैं। शोभायात्रा के पूरे रूट पर ड्रोन कैमरों के जरिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट सेक्टर और जोन व्यवस्था के तहत लगातार सक्रिय रूप से तैनात हैं। विसर्जन घाटों पर भी पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। प्रशासन की इन चाक-चौबंद व्यवस्थाओं से जिले में शांति और उत्साह का माहौल बना हुआ है, और अधिकारी खुद पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *