सुपौल में सोलर मेला-2026 का शुभारंभ:मैथिली में DM सावन कुमार ने किया संबोधित, बोले- छत पर सोलर पैनल लगाएं

सुपौल में सोलर मेला-2026 का शुभारंभ:मैथिली में DM सावन कुमार ने किया संबोधित, बोले- छत पर सोलर पैनल लगाएं

सुपौल जिले के राघोपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय, राघोपुर परिसर में सोलर मेला-2026 का आयोजन किया गया। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मिथिला पाग, शॉल और बुके भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख्य अभियंता (परियोजना) मनोज कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता सुपौल आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता राघोपुर धनंजय कुमार सिंह सहित बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मिथिला की परंपरा के अनुसार डीएम और एसपी को मिथिला पाग, शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बिजली विभाग की ओर से सोलर पैनल के स्टॉल लगाए गए थे। डीएम और एसपी ने स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा सोलर पैनल की क्षमता, स्थापना प्रक्रिया और योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मेले में पहुंचे उपभोक्ताओं को अधिकारियों ने सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, सरकारी अनुदान, बैंक ऋण और योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। मैथिली में डीएम ने समझाए सौर ऊर्जा के फायदे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम सावन कुमार ने मैथिली भाषा में लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोग प्रतिदिन भगवान सूर्य को नमन करते हैं। ऐसे में सूर्य की ऊर्जा का उपयोग घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन में किया जा सकता है। इससे बिजली के खर्च में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य लोगों को हरित और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आगे आएं। इससे बिजली बिल कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। जनप्रतिनिधियों को जोड़ने पर दिया जोर डीएम ने कहा कि योजना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सिर्फ बिजली विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुखिया, प्रमुख और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के बीच जाकर योजना की जानकारी दें। जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही सोलर योजना को सफल बनाया जा सकता है। अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने की अपील उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ वैकल्पिक ऊर्जा पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर जेई कृष्ण कुमार यादव (राघोपुर), राकेश रौशन (करजाइन), अजय कुमार (प्रतापगंज), अभिषेक कुमार (भपटियाही) समेत मरौना, निर्मली, वीरपुर और अन्य क्षेत्रों के बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। सुपौल जिले के राघोपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय, राघोपुर परिसर में सोलर मेला-2026 का आयोजन किया गया। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मिथिला पाग, शॉल और बुके भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख्य अभियंता (परियोजना) मनोज कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता सुपौल आलोक कुमार रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता राघोपुर धनंजय कुमार सिंह सहित बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मिथिला की परंपरा के अनुसार डीएम और एसपी को मिथिला पाग, शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बिजली विभाग की ओर से सोलर पैनल के स्टॉल लगाए गए थे। डीएम और एसपी ने स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा सोलर पैनल की क्षमता, स्थापना प्रक्रिया और योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मेले में पहुंचे उपभोक्ताओं को अधिकारियों ने सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, सरकारी अनुदान, बैंक ऋण और योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। मैथिली में डीएम ने समझाए सौर ऊर्जा के फायदे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम सावन कुमार ने मैथिली भाषा में लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोग प्रतिदिन भगवान सूर्य को नमन करते हैं। ऐसे में सूर्य की ऊर्जा का उपयोग घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन में किया जा सकता है। इससे बिजली के खर्च में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य लोगों को हरित और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आगे आएं। इससे बिजली बिल कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। जनप्रतिनिधियों को जोड़ने पर दिया जोर डीएम ने कहा कि योजना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सिर्फ बिजली विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुखिया, प्रमुख और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के बीच जाकर योजना की जानकारी दें। जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही सोलर योजना को सफल बनाया जा सकता है। अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने की अपील उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ वैकल्पिक ऊर्जा पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर जेई कृष्ण कुमार यादव (राघोपुर), राकेश रौशन (करजाइन), अजय कुमार (प्रतापगंज), अभिषेक कुमार (भपटियाही) समेत मरौना, निर्मली, वीरपुर और अन्य क्षेत्रों के बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *