सुपौल में युवक की गला दबाकर हत्या:खेत जा रहे मजदूरों ने देखा बॉडी, गले में गमछा लिपटा मिला; शर्ट-चप्पल भी बरामद

सुपौल में युवक की गला दबाकर हत्या:खेत जा रहे मजदूरों ने देखा बॉडी, गले में गमछा लिपटा मिला; शर्ट-चप्पल भी बरामद

सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव छातापुर-चुन्नी पंचायत की सीमा स्थित भिसी के एक सुनसान स्थान पर मिला। मृतक की पहचान छातापुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी रामप्रीत मुखिया के करीब 40 वर्षीय पुत्र फूलचंद मुखिया के रूप में हुई है। प्रथमदृष्ट्या गमछे से गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार फूलचंद सोमवार शाम करीब 7 बजे से घर से गायब थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेत की ओर जा रहे मजदूरों की नजर शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर छातापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शर्ट और चप्पल भी बरामद मृतक के गले में गमछा लिपटा मिला। चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई कि हत्या से पहले फूलचंद के साथ मारपीट की गई होगी। घटनास्थल से एक काले रंग की शर्ट और अलग-अलग स्थानों से एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई है। परिजनों को आशंका है कि हत्या के बाद भागने की हड़बड़ी में आरोपी शर्ट और चप्पल वहीं छोड़ गया होगा। घटनास्थल एकांत में है और रास्ते का इस्तेमाल ग्रामीण मुख्य रूप से खेतों में आने-जाने के लिए करते हैं। इसी वजह से शव की जानकारी मिलने में काफी देर हुई। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे सूचना के बाद एसडीपीओ दिलीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक छानबीन की। पत्नी चंपा देवी, मां सुकुमारी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। फूलचंद घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि प्रथमदृष्ट्या गमछे से गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई और जांच में जुटी है। सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव छातापुर-चुन्नी पंचायत की सीमा स्थित भिसी के एक सुनसान स्थान पर मिला। मृतक की पहचान छातापुर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी रामप्रीत मुखिया के करीब 40 वर्षीय पुत्र फूलचंद मुखिया के रूप में हुई है। प्रथमदृष्ट्या गमछे से गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार फूलचंद सोमवार शाम करीब 7 बजे से घर से गायब थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खेत की ओर जा रहे मजदूरों की नजर शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर छातापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शर्ट और चप्पल भी बरामद मृतक के गले में गमछा लिपटा मिला। चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताई कि हत्या से पहले फूलचंद के साथ मारपीट की गई होगी। घटनास्थल से एक काले रंग की शर्ट और अलग-अलग स्थानों से एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई है। परिजनों को आशंका है कि हत्या के बाद भागने की हड़बड़ी में आरोपी शर्ट और चप्पल वहीं छोड़ गया होगा। घटनास्थल एकांत में है और रास्ते का इस्तेमाल ग्रामीण मुख्य रूप से खेतों में आने-जाने के लिए करते हैं। इसी वजह से शव की जानकारी मिलने में काफी देर हुई। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे सूचना के बाद एसडीपीओ दिलीप कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक छानबीन की। पत्नी चंपा देवी, मां सुकुमारी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। फूलचंद घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि प्रथमदृष्ट्या गमछे से गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई और जांच में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *