रोहतक जिले में चिड़ी ब्लॉक के सुंदरपुर गांव में आंगन मिलन–सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुंदरपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता सिंघला, उपाध्यक्ष वीणा सिक्का, सचिव बबीता सोनी, रेखा हुड्डा और जिला सोशल सह-प्रमुख बॉबी गजराज मौजूद रहे। सुपरवाइजर रसना दहिया ने इसका मार्गदर्शन किया। बच्चों के पोषण के बारे में जागरूक किया मातृ संवाद के जरिए माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और विकास के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए चल रही पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और खेल गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं और ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी हुए। कार्यक्रम का मकसद आंगनवाड़ी केंद्र को बच्चों, माताओं और समुदाय के बीच संवाद का मजबूत जरिया बनाना और पोषण, स्वास्थ्य व प्रारंभिक बाल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

