सुपौल में कैनाल किनारे अज्ञात महिला का शव मिला:इलाके में सनसनी; पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

सुपौल में कैनाल किनारे अज्ञात महिला का शव मिला:इलाके में सनसनी; पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत स्थित समदा वार्ड-14 में बुधवार शाम राजपुर कैनाल के पूर्वी किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:20 बजे कैनाल के किनारे महिला का शव पड़ा देखा गया। इसके बाद घटना की जानकारी तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी उम्र और अन्य पहचान संबंधी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, एएसआई अजीत पाण्डेय, सुमित कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई। महिला की पहचान कराने में जुटी पुलिस पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला कैनाल के किनारे तक कैसे पहुंची। मौत के कारण का अभी नहीं हुआ खुलासा महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मौत के कारण को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है। रतनपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत स्थित समदा वार्ड-14 में बुधवार शाम राजपुर कैनाल के पूर्वी किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:20 बजे कैनाल के किनारे महिला का शव पड़ा देखा गया। इसके बाद घटना की जानकारी तेजी से आसपास के इलाके में फैल गई। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी उम्र और अन्य पहचान संबंधी जानकारी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, एएसआई अजीत पाण्डेय, सुमित कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई। महिला की पहचान कराने में जुटी पुलिस पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला कैनाल के किनारे तक कैसे पहुंची। मौत के कारण का अभी नहीं हुआ खुलासा महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मौत के कारण को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है। रतनपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *