सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के आनंद चौक के समीप गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में बाइक पर सवार तीसरे युवक को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेशे से राजमिस्त्री था मनीष स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सातेनपट्टी वार्ड संख्या-9 निवासी सदानंद राम के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार राम के रूप में हुई है। मनीष पेशे से राजमिस्त्री था। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान नरपतपट्टी वार्ड संख्या-6 निवासी 31 वर्षीय अजय पासवान के रूप में की गई है। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी ठोकर प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बाइक पर तीन युवक सवार होकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत स्थित आनंद चौक के समीप पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मनीष कुमार राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अजय पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे युवक को भी हल्की चोटें आईं। बड़ी संख्या में जुटे लोग हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने अजय पासवान का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर राघोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ईंट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाने की कार्रवाई की जा रही थी। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के आनंद चौक के समीप गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में बाइक पर सवार तीसरे युवक को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेशे से राजमिस्त्री था मनीष स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सातेनपट्टी वार्ड संख्या-9 निवासी सदानंद राम के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार राम के रूप में हुई है। मनीष पेशे से राजमिस्त्री था। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान नरपतपट्टी वार्ड संख्या-6 निवासी 31 वर्षीय अजय पासवान के रूप में की गई है। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी ठोकर प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बाइक पर तीन युवक सवार होकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत स्थित आनंद चौक के समीप पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मनीष कुमार राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अजय पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे युवक को भी हल्की चोटें आईं। बड़ी संख्या में जुटे लोग हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने अजय पासवान का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर राघोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ईंट लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाने की कार्रवाई की जा रही थी।

