सुपौल के धर्मपट्टी काली मंदिर में 5 लाख की चोरी:चोरों ने तीन गेट तोड़े, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान लेकर हुए फरार

सुपौल के धर्मपट्टी काली मंदिर में 5 लाख की चोरी:चोरों ने तीन गेट तोड़े, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान लेकर हुए फरार

सुपौल में गुरुवार देर रात धर्मपट्टी काली मंदिर में चोरी हुई है। चोर मंदिर के मुख्य द्वार समेत तीन गेटों का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज व ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, बाजा और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए है। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत वार्ड-1 की है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पूजा करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने मंदिर के तीनों गेटों के ताले टूटे और जमीन पर पड़े देखे। अंदर जाने पर गोदरेज और ट्रंक के ताले भी टूटे मिले। गोदरेज क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। मंदिर में चोरी की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से थाने में लिखित आवेदन देने को कहा। श्रद्धालुओं के चढ़ाए आभूषण चोर लेकर फरार ग्रामीण नरेन्द्र कुमार झा, प्रमानंद मिश्र, भवानंद मिश्र, प्रकाश मिश्र, ललित नारायण मिश्र, राजीव ठाकुर समेत अन्य ने बताया कि धर्मपट्टी काली मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां दीपावली के मौके पर भव्य मेला भी आयोजित होता है। श्रद्धालुओं द्वारा वर्षों से चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण, बाजा और अन्य सामग्री मंदिर के गोदरेज में सुरक्षित रखी जाती थी। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। डायल-112 की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल में गुरुवार देर रात धर्मपट्टी काली मंदिर में चोरी हुई है। चोर मंदिर के मुख्य द्वार समेत तीन गेटों का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज व ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, बाजा और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए है। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत वार्ड-1 की है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पूजा करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने मंदिर के तीनों गेटों के ताले टूटे और जमीन पर पड़े देखे। अंदर जाने पर गोदरेज और ट्रंक के ताले भी टूटे मिले। गोदरेज क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था। मंदिर में चोरी की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से थाने में लिखित आवेदन देने को कहा। श्रद्धालुओं के चढ़ाए आभूषण चोर लेकर फरार ग्रामीण नरेन्द्र कुमार झा, प्रमानंद मिश्र, भवानंद मिश्र, प्रकाश मिश्र, ललित नारायण मिश्र, राजीव ठाकुर समेत अन्य ने बताया कि धर्मपट्टी काली मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां दीपावली के मौके पर भव्य मेला भी आयोजित होता है। श्रद्धालुओं द्वारा वर्षों से चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण, बाजा और अन्य सामग्री मंदिर के गोदरेज में सुरक्षित रखी जाती थी। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। डायल-112 की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *