कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अंतर्गत पैकवाहन चौक पर बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन दुकानें जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया। रात में अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टी तथा रेत की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से शाहनवाज, अनवर और मनौवर की दुकानें प्रभावित हुई। फर्नीचर, कागजात और अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदारों के अनुसार, उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। CCTV में दिखा संदिग्ध युवक आग लगने के कारणों को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। स्थानीय दुकानदारों ने फुटेज के आधार पर उस युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर संदिग्ध की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। फिलहाल आजमनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा। कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अंतर्गत पैकवाहन चौक पर बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन दुकानें जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया। रात में अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टी तथा रेत की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से शाहनवाज, अनवर और मनौवर की दुकानें प्रभावित हुई। फर्नीचर, कागजात और अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदारों के अनुसार, उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। CCTV में दिखा संदिग्ध युवक आग लगने के कारणों को लेकर विभिन्न चर्चाएं हैं। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। स्थानीय दुकानदारों ने फुटेज के आधार पर उस युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर संदिग्ध की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की भी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। फिलहाल आजमनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा।

