सीहोर में 11 इंच कम बारिश, मानसून की विदाई शुरू:अब तक 34.08 इंच ही बरसात; फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार

सीहोर में 11 इंच कम बारिश, मानसून की विदाई शुरू:अब तक 34.08 इंच ही बरसात; फिलहाल मौसम साफ रहने के आसार

सीहोर जिले में 1 जून से 28 सितंबर तक औसत 34.08 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले साल की इसी अवधि की 41.03 इंच बारिश से कम है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 45.21 इंच मानी जाती है। इस साल श्यामपुर में 31.70 इंच, जावर में 25.31 इंच और बुधनी में 32.76 इंच वर्षा हुई, जो पिछले साल से काफी कम है। हालांकि, सीहोर शहर में इस साल 42.81 इंच बारिश हुई है, जो पिछले साल की 36.46 इंच से ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिर में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में सीहोर और आसपास का मौसम सूखा और साफ रहेगा। तेज बारिश की संभावना बहुत कम है, हालांकि हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *