मऊ-मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी:जौनपुर और शाहगंज में होगा ठहराव, हफ्ते में दो दिन चलेगी

मऊ-मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी:जौनपुर और शाहगंज में होगा ठहराव, हफ्ते में दो दिन चलेगी

जौनपुर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन मुंबई से 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक और मऊ से 13 अक्टूबर से 22 नवंबर तक 12-12 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 01123 मुंबई से शुक्रवार और रविवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। यह ट्रेन कई स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन जौनपुर स्टेशन पर शाम 6:10 बजे पहुंचेगी। यहां से 6:15 बजे रवाना होकर शाहगंज स्टेशन पर शाम 7 बजे और मऊ रात 9:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01124 मऊ से रविवार और मंगलवार सुबह 4:15 बजे चलेगी। यह आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर होते हुए अगले दिन मुंबई शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। इसमें 22 कोच होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *