सीहोर में 25 अगस्त को कांवड़ यात्रा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने सीहोर स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों की समय-सारणी जारी की है। यह व्यवस्था रेल से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई है। रेलवे की जारी जानकारी में मक्सी/उज्जैन और भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों को शामिल किया गया है। यह विशेष व्यवस्था 25 और 26 अगस्त को सीहोर स्टेशन से मक्सी/उज्जैन और भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों पर लागू रहेगी।

