शाहजहांपुर में किन्नर की कार में लगी आग:कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर राख

शाहजहांपुर में किन्नर की कार में लगी आग:कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर राख

शाहजहांपुर। शहर के परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब आठ बजे एक कार में अचानक आग लग गई। कार बरेली निवासी किन्नर सनाया चला रही थीं। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि, समय रहते कार से उतर जाने के कारण सनाया सुरक्षित बच गईं। जानकारी के मुताबिक, बरेली के भुता थाना क्षेत्र निवासी सनाया ने एक कार बुक की थी और खुद चलाकर शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में आयोजित नामकरण दावत में शामिल होने जा रही थीं। वृंदावन गार्डन के पास अचानक कार से चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद कार बंद हो गई। सनाया ने खतरा भांपते हुए तत्काल कार से बाहर निकलकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में कार में आग की तेज लपटें उठने लगीं। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार सीएनजी से चल रही थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे के दौरान सुरक्षा को देखते हुए सड़क पर दोनों तरफ का यातायात करीब एक घंटे तक रोक दिया गया। आग बुझने के बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *