सीवान-मोदी के 25 साल के जनसेवा पर निकली मशाल यात्रा:बबुनिया मोड़ का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ करने का ऐलान; मंत्री-विधायक भी हुए शामिल

सीवान-मोदी के 25 साल के जनसेवा पर निकली मशाल यात्रा:बबुनिया मोड़ का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ करने का ऐलान; मंत्री-विधायक भी हुए शामिल

सीवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के सफर के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क से निकली यात्रा बबुनिया मोड़ पहुंची। यहां मशाल जलाकर चौक का नाम बदलकर ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सह सीवान के प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता, सदर विधायक सह पूर्व मंत्री मंगल पांडेय समेत जिले के अन्य विधायक, भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। अंबेडकर पार्क से निकली यात्रा अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। इसके बाद सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। भाजपा के झंडे और बैनर के साथ मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता नारे लगाते हुए बबुनिया मोड़ पहुंचे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के संकल्प को केंद्र में रखा गया। मशाल जलाकर चौक के नए नाम की घोषणा यात्रा का प्रमुख आकर्षण बबुनिया मोड़ पर मशाल के साथ आयोजित कार्यक्रम रहा। यहां सड़क के बीच मशाल रखकर बबुनिया मोड़ का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने की घोषणा की गई। आयोजन के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया। चौक के नए नामकरण को कार्यक्रम का प्रमुख संदेश बनाया गया। मंत्री बोले- जनभागीदारी से आगे बढ़ेगा विकसित भारत का संकल्प पर्यटन मंत्री सह प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के सफर को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। अभियान को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए उन्होंने जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, सदर विधायक सह पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने भी प्रधानमंत्री के सेवा भाव, राष्ट्रनिर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सदर SDO आशुतोष गुप्ता और सदर-1 के प्रभारी SDPO अजय कुमार चौधरी यात्रा के आगे चलते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस बल की तैनाती के बीच यात्रा निर्धारित मार्ग से गुजरी। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ ‘सेवा ज्योति चौक’ नामकरण प्रमुख चर्चा का केंद्र रहा। सीवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के सफर के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। गोपालगंज मोड़ स्थित अंबेडकर पार्क से निकली यात्रा बबुनिया मोड़ पहुंची। यहां मशाल जलाकर चौक का नाम बदलकर ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सह सीवान के प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता, सदर विधायक सह पूर्व मंत्री मंगल पांडेय समेत जिले के अन्य विधायक, भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। अंबेडकर पार्क से निकली यात्रा अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना गया। इसके बाद सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। भाजपा के झंडे और बैनर के साथ मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता नारे लगाते हुए बबुनिया मोड़ पहुंचे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के संकल्प को केंद्र में रखा गया। मशाल जलाकर चौक के नए नाम की घोषणा यात्रा का प्रमुख आकर्षण बबुनिया मोड़ पर मशाल के साथ आयोजित कार्यक्रम रहा। यहां सड़क के बीच मशाल रखकर बबुनिया मोड़ का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने की घोषणा की गई। आयोजन के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को प्रतीकात्मक रूप से प्रस्तुत किया। चौक के नए नामकरण को कार्यक्रम का प्रमुख संदेश बनाया गया। मंत्री बोले- जनभागीदारी से आगे बढ़ेगा विकसित भारत का संकल्प पर्यटन मंत्री सह प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के सफर को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। अभियान को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए उन्होंने जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, सदर विधायक सह पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने भी प्रधानमंत्री के सेवा भाव, राष्ट्रनिर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सदर SDO आशुतोष गुप्ता और सदर-1 के प्रभारी SDPO अजय कुमार चौधरी यात्रा के आगे चलते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस बल की तैनाती के बीच यात्रा निर्धारित मार्ग से गुजरी। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ ‘सेवा ज्योति चौक’ नामकरण प्रमुख चर्चा का केंद्र रहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *