सीवान में हजारों लोगों की तिरंगा यात्रा:गांधी मैदान से निकली बाइक रैली, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा शहर

सीवान में हजारों लोगों की तिरंगा यात्रा:गांधी मैदान से निकली बाइक रैली, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा शहर

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को सीवान में देशभक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऐतिहासिक गांधी मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और आम लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के शुभारंभ के साथ ही पूरा मैदान और आसपास का इलाका ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद, सदर विधायक व पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, विधायक व्यास सिंह समेत भाजपा के कई नेता और हजारों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। सभी के हाथों में लहराता तिरंगा और चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया
गांधी मैदान से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। बड़ी संख्या में बाइक सवार तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़े, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस की टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार स्वयं यात्रा के दौरान आगे-आगे चलते नजर आए और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न कराने को लेकर लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस बल की मौजूदगी के बीच यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती रही। राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। हजारों लोगों की सहभागिता वाली इस तिरंगा यात्रा ने सीवान में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। गांधी मैदान से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक लहराते तिरंगे और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को उत्साह और देशप्रेम से भर दिया। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को सीवान में देशभक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऐतिहासिक गांधी मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और आम लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के शुभारंभ के साथ ही पूरा मैदान और आसपास का इलाका ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद, सदर विधायक व पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, विधायक व्यास सिंह समेत भाजपा के कई नेता और हजारों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। सभी के हाथों में लहराता तिरंगा और चेहरे पर देशभक्ति का उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया
गांधी मैदान से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। बड़ी संख्या में बाइक सवार तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़े, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस की टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार स्वयं यात्रा के दौरान आगे-आगे चलते नजर आए और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न कराने को लेकर लगातार निगरानी करते रहे। पुलिस बल की मौजूदगी के बीच यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती रही। राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। हजारों लोगों की सहभागिता वाली इस तिरंगा यात्रा ने सीवान में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। गांधी मैदान से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक लहराते तिरंगे और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को उत्साह और देशप्रेम से भर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *