सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारिपट्टी गांव के समीप एनएच-331 पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी बहन की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान ब्रह्मस्थान गांव निवासी महेश मांझी के 17 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उसकी 19 वर्षीय बहन अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, अनुराग कुमार अपनी बहन अनुष्का कुमारी के साथ बाइक से परीक्षा देने छपरा जा रहा था। बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर इसी दौरान सारिपट्टी गांव के समीप छपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अनुराग कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, अनुष्का की स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। अनुराग की मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने सड़क हादसे के विरोध में एनएच-331 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप और ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया। इधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ पिकअप और उसके चालक की पहचान करने में लगी है। अनुराग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारिपट्टी गांव के समीप एनएच-331 पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी बहन की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान ब्रह्मस्थान गांव निवासी महेश मांझी के 17 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उसकी 19 वर्षीय बहन अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, अनुराग कुमार अपनी बहन अनुष्का कुमारी के साथ बाइक से परीक्षा देने छपरा जा रहा था। बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर इसी दौरान सारिपट्टी गांव के समीप छपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अनुराग कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, अनुष्का की स्थिति गंभीर बनी रहने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। अनुराग की मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों ने सड़क हादसे के विरोध में एनएच-331 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप और ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया। इधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ पिकअप और उसके चालक की पहचान करने में लगी है। अनुराग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

