बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM के सामने ‘विधायक चोर है’ के नारे, गर्लफ्रेंड को बीच सड़क चाकू से गोदा, गोपालगंज-सारण-मुजफ्फरपुर में बांध टूटे

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM के सामने ‘विधायक चोर है’ के नारे, गर्लफ्रेंड को बीच सड़क चाकू से गोदा, गोपालगंज-सारण-मुजफ्फरपुर में बांध टूटे

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार सरकार ने IAS अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटा दिया है। उन्हें बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार 1984 बैच के IAS हैं। वहीं परिवहन विभाग के मोबाइल सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की है। रेड के लिए टीम आरा और पटना में पहुंची। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नीतीश के करीबी दीपक कुमार CMO से हटे बिहार सरकार ने IAS अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटा दिया है। उन्हें बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार 1984 बैच के IAS हैं। वे बिहार के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में माना जाता है। दीपक कुमार ने लंबे समय तक नीतीश कुमार के CM रहते प्रधान सचिव के रूप में काम किया है। पूरी खबर पढ़ें 2. सोनिया बोलीं-नीतीश कुमार चले गए अच्छा हुआ बुधवार यानी आज दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग है। तेजस्वी यादव इस मीटिंग में भाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं। इस मीटिंग के एक दिन पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार को लेकर खूब चर्चा हुई। चर्चा है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 2024 लोकसभा चुनाव और नीतीश कुमार से गठबंधन से निकलने पर बातें हुई। पूरी खबर पढ़ें 3. आरा में परिवहन विभाग के SI के ठिकाने पर रेड परिवहन विभाग के मोबाइल सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की है। रेड के लिए टीम आरा और पटना में पहुंची। हालांकि पटना के दानापुर स्थित साईं वृंदावन सिटी में फ्लैट निर्माणाधीन है, इस वजह से टीम लौट गई। पूरी खबर पढ़ें 4. गंडक के दबाव से गोपालगंज-सारण-मुजफ्फरपुर में बांध टूटे नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक सहित उत्तर बिहार की नदियां उफान पर है। हैं। 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हैं। 1.59 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। वाल्मीकिनगर बराज से 28 सितंबर को गंडक में 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 13 घंटे में डिस्चार्ज 5 लाख क्यूसेक से अधिक रहा। बगहा गेज स्थल पर गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार के जवान ने CISF कैंप में फायरिंग की 4 मौत जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF कैंप में बिहार के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे की है। मरने वालों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. बीच सड़क प्रेमिका पर 10 बार चाकू से वार पटना में बीच सड़क एक महिला पर एक शख्स ने उस पर 10 बार चाकू से वार किया। वो महिला को चाकू से गोदता रहा और वहां खड़ी भीड़ चुपचाप सब देखती रही। भीड़ने बढ़ने पर आरोपी वहां से आराम से निकल गया। महिला पर चाकू से हमले का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। महिला को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरी खबर पढ़ें 7. छेड़खानी के चौथे आरोपी के घर चला बुलडोजर समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर बुधवार को बुलडोजर चलाया। सरकारी जमीन पर बने मकान को लेकर प्रशासन ने विकास के परिजनों को दो बार नोटिस जारी किया था। पहली बार 26 सितंबर को 24 घंटे का नोटिस दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें 8. एसपी से मिलने जा रही रेप पीड़िता पर हमला मुजफ्फरपुर में रेप और गोलीकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी से मंगलवार को मिलने जा रही पीड़िता पर हमला किया गया है। घटना कलक्ट्रेट परिसर के गेट के पास हुई। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार से अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 9. CM के सामने ‘विधायक चोर है’ के नारे लगे नेपाल में बारिश से गंडक उफान पर है। बगहा-बेतिया में 4 जगह तटबंध टूट गए हैं। बेतिया में बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है। सीएम सम्राट चौधरी आज बुधवार को बाढ़ के हालात का जायजा लेने पश्चिम चंपारण पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नौतन में चल रहे कम्युनिटी किचन में पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ ने मुख्यमंत्री के सामने ‘नौतन विधायक चोर है’ के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिले में मौसम सामान्य रहेगा बिहार के सभी जिले में कल यानी गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। कुछ दिनों तक मौसम उमस भरा रहेगा। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार सरकार ने IAS अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटा दिया है। उन्हें बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार 1984 बैच के IAS हैं। वहीं परिवहन विभाग के मोबाइल सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की है। रेड के लिए टीम आरा और पटना में पहुंची। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नीतीश के करीबी दीपक कुमार CMO से हटे बिहार सरकार ने IAS अधिकारी दीपक कुमार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से हटा दिया है। उन्हें बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीपक कुमार 1984 बैच के IAS हैं। वे बिहार के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में माना जाता है। दीपक कुमार ने लंबे समय तक नीतीश कुमार के CM रहते प्रधान सचिव के रूप में काम किया है। पूरी खबर पढ़ें 2. सोनिया बोलीं-नीतीश कुमार चले गए अच्छा हुआ बुधवार यानी आज दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग है। तेजस्वी यादव इस मीटिंग में भाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं। इस मीटिंग के एक दिन पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार को लेकर खूब चर्चा हुई। चर्चा है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 2024 लोकसभा चुनाव और नीतीश कुमार से गठबंधन से निकलने पर बातें हुई। पूरी खबर पढ़ें 3. आरा में परिवहन विभाग के SI के ठिकाने पर रेड परिवहन विभाग के मोबाइल सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की है। रेड के लिए टीम आरा और पटना में पहुंची। हालांकि पटना के दानापुर स्थित साईं वृंदावन सिटी में फ्लैट निर्माणाधीन है, इस वजह से टीम लौट गई। पूरी खबर पढ़ें 4. गंडक के दबाव से गोपालगंज-सारण-मुजफ्फरपुर में बांध टूटे नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक सहित उत्तर बिहार की नदियां उफान पर है। हैं। 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हैं। 1.59 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। वाल्मीकिनगर बराज से 28 सितंबर को गंडक में 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 13 घंटे में डिस्चार्ज 5 लाख क्यूसेक से अधिक रहा। बगहा गेज स्थल पर गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार के जवान ने CISF कैंप में फायरिंग की 4 मौत जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF कैंप में बिहार के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे की है। मरने वालों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. बीच सड़क प्रेमिका पर 10 बार चाकू से वार पटना में बीच सड़क एक महिला पर एक शख्स ने उस पर 10 बार चाकू से वार किया। वो महिला को चाकू से गोदता रहा और वहां खड़ी भीड़ चुपचाप सब देखती रही। भीड़ने बढ़ने पर आरोपी वहां से आराम से निकल गया। महिला पर चाकू से हमले का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। महिला को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरी खबर पढ़ें 7. छेड़खानी के चौथे आरोपी के घर चला बुलडोजर समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर बुधवार को बुलडोजर चलाया। सरकारी जमीन पर बने मकान को लेकर प्रशासन ने विकास के परिजनों को दो बार नोटिस जारी किया था। पहली बार 26 सितंबर को 24 घंटे का नोटिस दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें 8. एसपी से मिलने जा रही रेप पीड़िता पर हमला मुजफ्फरपुर में रेप और गोलीकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी से मंगलवार को मिलने जा रही पीड़िता पर हमला किया गया है। घटना कलक्ट्रेट परिसर के गेट के पास हुई। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार से अपहरण का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 9. CM के सामने ‘विधायक चोर है’ के नारे लगे नेपाल में बारिश से गंडक उफान पर है। बगहा-बेतिया में 4 जगह तटबंध टूट गए हैं। बेतिया में बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है। सीएम सम्राट चौधरी आज बुधवार को बाढ़ के हालात का जायजा लेने पश्चिम चंपारण पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नौतन में चल रहे कम्युनिटी किचन में पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ ने मुख्यमंत्री के सामने ‘नौतन विधायक चोर है’ के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिले में मौसम सामान्य रहेगा बिहार के सभी जिले में कल यानी गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। कुछ दिनों तक मौसम उमस भरा रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *