सीवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के भिखाबंध के साईं टोला में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक युवक के पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मंच पर नर्तकियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान एक युवक मंच पर पहुंचता है और हाथ में पिस्टल लहराता नजर आता है। मंच पर पिस्टल लहराते और फायरिंग करते दिखा युवक वीडियो में युवक पिस्टल को कॉक करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद वह फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है, जिसमें हथियार और गोलीबारी का जिक्र है। चार दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार दिन पुराना है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक साईं टोला निवासी अहमद बताया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि युवक ने वीडियो को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पुलिस ने शुरू कराई वीडियो की जांच वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची है। एसडीपीओ अमन ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो सही पाए जाने पर युवक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सीवान के दारौंदा थाना क्षेत्र के भिखाबंध के साईं टोला में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक युवक के पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में मंच पर नर्तकियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान एक युवक मंच पर पहुंचता है और हाथ में पिस्टल लहराता नजर आता है। मंच पर पिस्टल लहराते और फायरिंग करते दिखा युवक वीडियो में युवक पिस्टल को कॉक करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद वह फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है, जिसमें हथियार और गोलीबारी का जिक्र है। चार दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार दिन पुराना है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक साईं टोला निवासी अहमद बताया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि युवक ने वीडियो को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पुलिस ने शुरू कराई वीडियो की जांच वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची है। एसडीपीओ अमन ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो सही पाए जाने पर युवक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

