पटना में नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि TV टावर के पास नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के बाद पूर्वी एसपी शैलजा दास के निर्देश पर DIU और अगमकुआं थाने की पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम ने मौके से 4 लोगों को 415 पीस नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दवा मंडी GM रोड स्थित यूनिक फार्मा दुकान और गोदाम में छापेमारी की। यहां से 5,500 पीस नशीले टैबलेट और 3,875 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मौके से 2 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। दवाईयों की कीमत का हो रहा आकलन पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 4,290 पीस नशीले इंजेक्शन और 5,544 पीस नशीले टेबलेट बरामद किए गए हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। जांच में गोदाम मालिक की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। बरामद नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत का आकलन किया जा रहा है। पटना में नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि TV टावर के पास नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के बाद पूर्वी एसपी शैलजा दास के निर्देश पर DIU और अगमकुआं थाने की पुलिस टीम ने छापेमारी की। टीम ने मौके से 4 लोगों को 415 पीस नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दवा मंडी GM रोड स्थित यूनिक फार्मा दुकान और गोदाम में छापेमारी की। यहां से 5,500 पीस नशीले टैबलेट और 3,875 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मौके से 2 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। दवाईयों की कीमत का हो रहा आकलन पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 4,290 पीस नशीले इंजेक्शन और 5,544 पीस नशीले टेबलेट बरामद किए गए हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। जांच में गोदाम मालिक की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। बरामद नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत का आकलन किया जा रहा है।

