सीतामढ़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:परिजन बोले-हत्या हुई, 3 दिन पहले लड़की से बातचीत पर हुई थी मारपीट

सीतामढ़ी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:परिजन बोले-हत्या हुई, 3 दिन पहले लड़की से बातचीत पर हुई थी मारपीट

सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के सिंगियाही मोहल्ले में सोमवार को एक नवनिर्मित भवन में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोशोपुर निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। रितेश इसी भवन में पेंटिंग का काम कर रहा था। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… नवनिर्मित भवन में फंदे से लटका मिला शव स्थानीय लोगों की सूचना पर पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मौके की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। 3 दिन पहले 4 युवकों ने की थी मारपीट मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि रितेश सिंगियाही रोड की रहने वाली एक लड़की से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर करीब तीन दिन पहले रोड के चार युवकों ने रितेश के साथ मारपीट की थी। चाचा के अनुसार, मारपीट के बाद रितेश को धमकी भी दी गई थी। परिजन बोले- हत्या कर शव लटकाया परिजनों ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में रितेश की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है। हालांकि, घटना से पहले रितेश या उसके परिवार की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस जांच में कई बिंदुओं पर फोकस पुलिस अब तीन दिन पहले हुई मारपीट, कथित धमकी और रितेश के लड़की से बातचीत के मामले को भी जांच का हिस्सा बना रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ परिजनों के बयान से मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। रिपोर्ट-बयान के आधार पर होगी कार्रवाई डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के सिंगियाही मोहल्ले में सोमवार को एक नवनिर्मित भवन में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोशोपुर निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। रितेश इसी भवन में पेंटिंग का काम कर रहा था। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… नवनिर्मित भवन में फंदे से लटका मिला शव स्थानीय लोगों की सूचना पर पुपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मौके की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। 3 दिन पहले 4 युवकों ने की थी मारपीट मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि रितेश सिंगियाही रोड की रहने वाली एक लड़की से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर करीब तीन दिन पहले रोड के चार युवकों ने रितेश के साथ मारपीट की थी। चाचा के अनुसार, मारपीट के बाद रितेश को धमकी भी दी गई थी। परिजन बोले- हत्या कर शव लटकाया परिजनों ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में रितेश की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया गया है। हालांकि, घटना से पहले रितेश या उसके परिवार की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस जांच में कई बिंदुओं पर फोकस पुलिस अब तीन दिन पहले हुई मारपीट, कथित धमकी और रितेश के लड़की से बातचीत के मामले को भी जांच का हिस्सा बना रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ परिजनों के बयान से मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। रिपोर्ट-बयान के आधार पर होगी कार्रवाई डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *