सीतापुर में पानी से भरे गड्ढे में मिला शव:घर से लकड़ी काटने निकला था, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सीतापुर में पानी से भरे गड्ढे में मिला शव:घर से लकड़ी काटने निकला था, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सहादतनगर गांव निवासी 55 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र बाबूराम का शव बुधवार देर शाम गांव के बाहर स्थित एक बाग में भरे पानी में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक इंद्रपाल मंगलवार को घर से कुल्हाड़ी लेकर लकड़ी काटने के लिए निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार देर शाम गांव के बाहर बाग में भरे पानी में उनका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि इंद्रपाल मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वास्तविक वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *