सीकर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:8 साल तक की दरिंदगी, अबॉर्शन करवाया; विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

सीकर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:8 साल तक की दरिंदगी, अबॉर्शन करवाया; विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

सीकर में 29 साल की युवती से शादी का झांसा देकर करीब 8 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 29 साल की युवती से रेप पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि दूसरे जिले के रहने वाले युवक से पीड़िता की पहचान थी। युवक ने बातचीत के दौरान पीड़िता से कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद उसने पीड़िता को मिलने बुलाया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने सबसे पहले उसके साथ 2018 में रेप किया था। इसके बाद 2026 तक कई जगह पर ले जाकर उसने युवती के साथ दरिंदगी की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिया। कई बार रेप करने के चलते युवती प्रेग्नेंट हो गई। इस बात का पता चलने पर आरोपी ने उसका अबॉर्शन करना दिया और शादी करने से भी मना कर दिया। आरोप है कि युवक ने किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। अब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 2. विवाहिता को भी शादी का झांसा देकर रेप सीकर में एक विवाहिता के साथ भी शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। विवाहित ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसके एरिया के ही रहने वाले एक युवक से उसकी पहचान थी। जो विवाहिता से मिलने के लिए उसके घर पर आया। यहां पर उसने शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ रेप किया। अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो के आधार पर विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *