सीकर में धूप से गर्मी और उमस बढ़ी:फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज, जिले में 9 प्रतिशत कम बारिश

सीकर में धूप से गर्मी और उमस बढ़ी:फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज, जिले में 9 प्रतिशत कम बारिश

सीकर में तेज धूप और बादलवाही के कारण गर्मी व उमस का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी में इस साल वेदर डिस्टर्बेंस और अल नीनो की वजह से बरसाती हवाओं की डायरेक्शन बदल गई। मानसून की औपचारिक विदाई के बाद अब तेज बारिश का‌ कोई पूर्वानुमान नहीं है। जिले में पिछले एक सप्ताह से गर्मी लगातार बढ़ रही है। आज भी सुबह से उमस बनी हुई है। अब मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बीती रात हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में फिर बदलाव हुआ है। शुक्रवार को बादलवाही से तापमान कुछ कम हुआ लेकिन आज सुबह फिर से गर्मी बढ़ने से दिन का तापमान भी बढ़ने की संभावना है। जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज बादलवाही नहीं होने से धूप में तेजी है और उमस बनी हुई है। इ

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *