सीकर में आज और कल बारिश की संभावना:सुबह से तेज हवा चल रही; अगले चार दिन बदलेगा मौसम

सीकर में आज और कल बारिश की संभावना:सुबह से तेज हवा चल रही; अगले चार दिन बदलेगा मौसम

सीकर में गुरुवार रात से मौसम बदल गया है। आज सुबह से तेज हवा चल रही हैं। अगले 4 दिन मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश के साथ उमस और बादल छा सकते है। नए वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इस बार मानसून की बारिश कमजोर रही थी। अब 17 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *