सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। टीबी व डेंटल ओपीडी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे। डेंटल विभाग की स्टाफ नर्स अनुपम कुमारी ने बताया कि डॉ महारानी कुमारी की डेंटल ओपीडी में ड्यूटी थी। साथ ही आरओ में पानी नहीं आ रहा था जिसपर अस्पताल प्रबंधक पिंटू खां से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। भाभा कैंसर स्क्रीनिंग के चिकित्सक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गई। पीपीटीसी का कक्ष बंद पाया गया व कोई कर्मी उपस्थित नहीं थे। साथ ही आईसीयू में खराब पड़े एसी पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन ने दो एसी लगाने का निर्देश दिया। वहीं सेकेंड शिफ्ट में चाइल्ड ओपीडी में भी निर्धारित समय से चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। सीएस ने कहा कि नियमित रूप से सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। टीबी व डेंटल ओपीडी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे। डेंटल विभाग की स्टाफ नर्स अनुपम कुमारी ने बताया कि डॉ महारानी कुमारी की डेंटल ओपीडी में ड्यूटी थी। साथ ही आरओ में पानी नहीं आ रहा था जिसपर अस्पताल प्रबंधक पिंटू खां से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। भाभा कैंसर स्क्रीनिंग के चिकित्सक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गई। पीपीटीसी का कक्ष बंद पाया गया व कोई कर्मी उपस्थित नहीं थे। साथ ही आईसीयू में खराब पड़े एसी पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन ने दो एसी लगाने का निर्देश दिया। वहीं सेकेंड शिफ्ट में चाइल्ड ओपीडी में भी निर्धारित समय से चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। सीएस ने कहा कि नियमित रूप से सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

