सीएम योगी अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे:हनुमानगढ़ी-रामजन्मभूमि में दर्शन, संतों के कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम योगी अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे:हनुमानगढ़ी-रामजन्मभूमि में दर्शन, संतों के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही संतों के कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सीएम दोपहर 12:20 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। 12:30 से 12:40 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 12:45 से 12:55 बजे तक महंत राजू दास के गुरु महंत संत रामदास के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर 1 से 1:10 बजे तक श्रीरामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद 1:15 से 2 बजे तक दिगंबर अखाड़ा में परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज के 23वें पुण्य-स्मृति महामहोत्सव में शामिल होंगे। सीएम 2:35 से 2:45 बजे तक रायगंज स्थित संत रविदास मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 2:50 से 3 बजे तक परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि देंगे। शाम 3:10 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *