सीएम मान के OSD ने मजीठिया को भेजा मानहानि नोटिस:मजीठिया से माफी मांगने की मांग, 24 घंटे में सभी पोस्ट-वीडियो हटाने को कहा

सीएम मान के OSD ने मजीठिया को भेजा मानहानि नोटिस:मजीठिया से माफी मांगने की मांग, 24 घंटे में सभी पोस्ट-वीडियो हटाने को कहा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में मजीठिया की ओर से लगाए गए आरोपों को झूठा, निराधार और मानहानिकारक बताया गया है। नोटिस के मुताबिक, राजबीर सिंह घुम्मन ने बिक्रम मजीठिया से मांग की है कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित सभी सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री को 24 घंटे के भीतर हटाया जाए। इसके साथ ही मजीठिया से कथित झूठे और मानहानिकारक बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि मजीठिया भविष्य में इस तरह के आरोप नहीं लगाएंगे, इसकी लिखित गारंटी दें। राजबीर सिंह घुम्मन ने चेतावनी दी है कि अगर बिक्रम मजीठिया निर्धारित समय में माफी नहीं मांगते और संबंधित सामग्री नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में आगे की कार्रवाई के लिए मजीठिया को जिम्मेदार ठहराने की बात कही गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *