सीकर जिले में 21 साल की युवती और 20 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती सिलाई सीखने की बात कहकर घर से निकली थी। वहीं महिला जेवरात और रुपए भी लेकर चली गई। अब पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 21 साल की युवती की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी एक महीने से सिलाई सीख रही थी। 6 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे वह घर से सिलाई सीखने की बात कहकर निकली थी। जो शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसकी रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में भी काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जब सिलाई सेंटर पर पूछा तो पता चला कि एक लड़की का कॉल आया था जो युवती के बारे में पूछ रहा था। अब उस लड़के का नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। ऐसे में परिवार को अंदेशा है कि वह युवक ही युवती को अपने साथ लेकर चला गया। 2 साल के बेटे को छोड़कर महिला लापता सीकर में 20 साल की महिला अपने 2 साल के बेटे को घर पर छोड़कर चली गई। इस संबंध में महिला के ससुर ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनका बेटा बाहर नौकरी करता है। बहू अपने 2 साल के बेटे को घर पर छोड़कर चली गई। जिसका कुछ पता नहीं चल पाया। महिला अपने साथ डॉक्यूमेंट,जेवरात और नगदी रुपए भी लेकर चली गई।

