सिरसा सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता 7 माह बाद बहाल:भारद्वाज बोले-आदेश आ गए हैं, आज संभाल सकते हैं कार्यभार

सिरसा में सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता (SE) पवन भारद्वाज करीब सात माह के बाद बहाल हो गए हैं। खास बात है कि उनको नियुक्ति भी सिरसा में ही मिली है। इसे लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई विभाग हरियाणा की ओर से आदेश जारी हुए हैं। ऐसे में वे आज बुधवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। इस बारे में एसई पवन भारद्वाज से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी बहाली के आदेश आ गए हैं। जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं था। इससे पहले सिरसा एसई का अतिरिक्त कार्यभार हिसार सिंचाई विभाग के एसई को सौंप दिया गया था। तब से उनके पीछे ये पोस्ट खाली रही। इसी खाली सीट पर उनकी दोबारा से नियुक्ति कर दी गई। सूत्रों की मानें तो एसई पवन भारद्वाज पिछले काफी दिनों से ऑफिस से गैर हाजिर चल रहे थे। ऐसी शिकायतें और किसी नहर मामले में अधिकृत जमीन वाले किसानों को भुगतान न करने सहित कई अनियमितताएं पाई गई थी। इसी बीच विभाग की ओर से आदेश जारी हो गए थे। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों का नकारा है। 2025 में बाढ़ प्रबंधन में रहे थे एक्टिव पिछले साल 2025 में बाढ़ प्रबंधन के दौरान एसई पवन भारद्वाज एक्टिव रहे थे। सिरसा में घग्गर नदी के एंट्री से लेकर एग्जिट तक और ओटू हेड के आसपास एरिया में कमजोर तटबंध को बांधने और व्यवस्था को बनाने में हर समय अपनी टीम के साथ फील्ड में रहे। उन्होंने घग्गर के टूटने वाली प्वाइंट पर बचाव में भी ठोस कदम उठाए थे। ग्रामीणों व सरपंचों के साथ मिलकर उनका पूरा सहयोग रहा था। हिसार एसई को दिया था चार्ज, उनको भी कर दिया था सस्पेंड एसई पवन भारद्वाज को जनवरी 2026 में प्रशासनिक अनियमितताओं और गैर-हाजिरी के आरोपों के चलते सस्पेंड कर दिया था और हेड ऑफिस पंचकूला में अटैच किया गया था। उनके निलंबन के दौरान सिरसा का चार्ज हिसार के सिंचाई विभाग के एसई संभाल रहे थे। जुलाई 2026 में हिसार के तत्कालीन एसई विमल कुमार को भी एक अन्य मामले में सस्पेंड किया गया था। ऐसे में निलंबन समाप्त होने के बाद अब पवन भारद्वाज वापस सिरसा के एसई के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *