सिरसा में चोपटा-भादरा रोड पर तीन-चार घंटे से ट्रैफिक जाम:मेन रोड पर चल रहा खुदाई कार्य, वाहन चालक बोले-रात को क्यों नहीं करते

सिरसा में चोपटा-भादरा रोड पर तीन-चार घंटे से ट्रैफिक जाम:मेन रोड पर चल रहा खुदाई कार्य, वाहन चालक बोले-रात को क्यों नहीं करते

सिरसा में शहर से चोपटा और भादरा जाने वाले मेन रोड पर घंटों से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। करीब तीन से चार घंटों से वाहन जाम में फंसे हुए हैं। कारण है कि मेन रोड पर खुदाई कार्य किया जा जा रहा है और एक साइड का रोड बीचों-बीच उखाड़ कर गहरी खड्‌डा कर दिया है। इसके चारों और प्लांट से लेकर दूसरी साइड 500 मीटर का रास्ता बंद है। इसके चलते एक साइड से रोड बंद कर दिया और सिंगल वे कर दिया गया है। यह रोड सबसे व्यस्तम रोड है और यहां से हजारों वाहन दिनभर में गुजरते हैं। रोडवेज व प्राइवेट बसों का आवागमन ज्यादा है और डेरा सिरसा जाने वाले वाहन भी इसी रूट से गुजरते हैं। ऐसे में सुबह से दोपहर करीब सवा एक बजे तक स्थिति ज्यों की त्यों है। हालात ये हैं कि एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग चुकी है। 15 से 20 मिनट एक वाहन को यहां से निकलने में लगती है। रोडवेज बसें भी जाम में फंसी हुई है। बस में सवार सभी यात्री और वाहन चालक परेशान है। रोडवेज कर्मचारियों ने भी जेसीबी वालों से बार-बार कहकर रास्ते को खाली करने का आग्रह कर रहे हैं। ऐसे में यात्री इस रोड के बजाय दूसरे रूट से जाने का विकल्प तलाश रहे हैं। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है। वाहन चालक बोले, दिन में ही उखाड़ दी सड़क जाम में फंसे वाहन चालक बार-बार ये ही कह रहे थे कि दिन ही में मेन सड़क को उखाड़ दी। यहीं भादरा जाने वाला इकलौता मेन रोड है। इसके बावजूद दिन में खुदाई का काम किया जा रहा है। यह काम तो रात के समय में करना चाहिए, उस समय ट्रैफिक कम होता है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है और न ही प्रशासन कुछ कर रहा। वाहन चालक कह रहे दूसरे रूट से जाओ जाम पर लंबे समय तक फंसे रहने के बाद वाहन चालक दूसरे वाहन चालकों को नसीहत देने लगे हैं कि इस रोड से न जाए। इसके बजाय दूसरे रूट से चले जाए। यहां जाम लगा हुआ है और सड़क को उखाड़ा हुआ है। यहां बहुत ज्यादा समय लग जाएगा और जाम में फंस जाओगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *