सिपाही के साथ सट्‌टा खिलाने वाला प्रभात अग्रवाल अरेस्ट:झांसी में पकड़ने पहुंचे सिपाही पर स्कूटी चढ़ाई, एक करोड़ के ट्रांसजेक्शन मिले

सिपाही के साथ सट्‌टा खिलाने वाला प्रभात अग्रवाल अरेस्ट:झांसी में पकड़ने पहुंचे सिपाही पर स्कूटी चढ़ाई, एक करोड़ के ट्रांसजेक्शन मिले

झांसी में सिपाही रजत के साथ सट्‌टा खिलाने वाले प्रभात अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लगभग 3 महीनों से वह फरार चल रहा था। शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी प्रभात अपने एक साथी के साथ स्कूटी आने वाले हैं। जब पुलिस टीम ने स्कूटी रोकने की कोशिश की तो प्रभात ने एक सिपाही पर स्कूटी चढ़ा दी। इससे वह चोटिल हो गया। इसके बाद दोनों स्कूटी से गिर गए। तब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से 4 मोबाइल, तमंचा, कारतूस और 2700 रुपए बरामद हुए। आरोपियों के मोबाइल में सट्‌टा से संबंधित 3 बेवसाइट चल रही थी। इसमें 6 लोगों से 1.10 करोड़ से ज्यादा का ट्रांसजेक्शन मिला है। मास्टरमाइंड धर्मेंद्र साहू समेत 7 आरोपी अभी फरार है। सभी के खिलाफ नवाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के पास सटीक इनपुट था नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव शुक्रवार देर रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी स्कूटी से मेडिकल बाइपास से बसेरा फार्म हाउस होते हुए भगवंतपुरा की ओर जाने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम बसेरा फार्म हाउस के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद एक स्कूटी आई तो पुलिस टीम को देखकर लगभग 50 मीटर पहले ही रुक गया। स्कूटी सवार दोनों युवकों ने रास्ते से नहीं हटने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पुलिसकर्मी नहीं हटे तो स्कूटी चढ़ाने की कोशिश की। स्कूटी से एक सिपाही नीतू सिंह को टक्कर मार दी। जिससे वह चोटिल हो गया। थोड़ी आगे जाकर दोनों स्कूटी से गिर गए। तब पुलिस टीम ने प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी प्रभात अग्रवाल पुत्र मोहनलाल और गिरजाशंकर झा उर्फ राजू झा पुत्र मुंशीराम को गिरफ्तार कर लिया। 3 महीने पहले हुआ था भंड़ाफोड़ सीपरी बाजार पुलिस ने 8 मई को ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया था। मामले में सिपाही रजत की गर्लफ्रेंड समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लगभग 1.46 करोड़ का सोना, 11 लाख की चांदी सहित भारी नकदी और अन्य सामान बरामद किया था। इस मामले में सिपाही रजत, प्रभात अग्रवाल समेत अन्य लोग भी नामजद थे। सिपाही ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि प्रभात पुलिस से बचते फरारी काट रहा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *