सिद्धार्थ-तमन्ना के किसिंग सीन ने मचाई सनसनी, फैंस ने तुरंत पकड़ लिया बड़ा झोल, Video वायरल

सिद्धार्थ-तमन्ना के किसिंग सीन ने मचाई सनसनी, फैंस ने तुरंत पकड़ लिया बड़ा झोल, Video वायरल

Sidharth Tamannaah kissing video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘Vvan‘ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था और अब मेकर्स इसके पहले गाने ‘समझो ना’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और तमन्ना का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर एक पल के लिए लोग हैरान रह गए, लेकिन जल्द ही फैंस ने इसकी असलियत पकड़ ली।

सिद्धार्थ-तमन्ना का किसिंग वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आई इस क्लिप में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया जैसे नजर आ रहे दो किरदार एक-दूसरे को पैशनेटली किस करते दिखाई देते हैं। वीडियो वायरल होते ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई।

हालांकि, यूजर्स ने वीडियो को ध्यान से देखने के बाद तुरंत पहचान लिया कि यह किसी फिल्म का असली सीन नहीं है। क्लिप पर मौजूद Grok AI के लोगो ने भी इस बात की ओर इशारा किया कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

यूजर्स ने कहा- ‘सभी सीन फेक हैं’

वायरल वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने इसे इंटरनेट के गलत इस्तेमाल का उदाहरण बताते हुए लिखा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का तमन्ना भाटिया के साथ किसिंग वीडियो AI की मदद से बनाया गया है।

The Vvan AI video
कमेंट्स पोस्ट
The Vvan AI video
कमेंट्स पोस्ट

इसी यूजर ने इस क्लिप को सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी से जोड़ने की कोशिश भी की। यूजर ने दावा किया कि इसे कथित तौर पर सिद्धार्थ का कियारा से ‘बदला लेने’ के एंगल के तौर पर पेश किया जा रहा है। हालांकि, यह सिर्फ सोशल मीडिया यूजर की टिप्पणी है। वहीं, एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सभी सीन फेक हैं।’ एक अन्य यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘भाई यह किसिंग कॉम्पिटिशन नहीं, AI जेनरेशन कॉम्पिटिशन है।’

एक्टर्स या मेकर्स ने नहीं दी सफाई

फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया या फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल इस AI क्लिप को फिल्म के असली सीन के तौर पर पेश करना सही नहीं होगा।

25 सितंबर को रिलीज होगी ‘Vvan’

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’अब 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के सामने आ चुका है। मेकर्स फिल्म का पहला गाना ‘समझो ना’ गुरुवार को रिलीज करने वाले हैं। इससे पहले बुधवार को गाने का प्रोमो जारी किया गया था। इसी बीच सिद्धार्थ और तमन्ना का यह AI वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फिल्म की रिलीज डेट पहले 28 अगस्त 2026 तय की गई थी। उस दौरान फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ के साथ क्लैश होने की बात सामने आई थी। बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी। सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *