‘मैंने फोन उठाकर नौकरी मांगी’, अमेठी की हार के बाद टीवी पर वापसी पर स्मृति ईरानी ने दिया बयान, बोलीं- सत्ता में कोई दोस्त नहीं

‘मैंने फोन उठाकर नौकरी मांगी’, अमेठी की हार के बाद टीवी पर वापसी पर स्मृति ईरानी ने दिया बयान, बोलीं- सत्ता में कोई दोस्त नहीं

Smriti Irani Interview: अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने राजनीतिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सफर को लेकर बातचीत की है। उनसे जब साल 2024 की अमेठी की हार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

अमेठी की हार को लेकर स्मृति का बयान

‘टाइम्स नाउ’ में नविका कुमार से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, सत्ता में कोई भी दोस्त नहीं होता। हां सेवा में सारथी जरूर हो सकते हैं। इसके अलावा स्मृति ने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने चुनावी हार के बार एक बार फिर खुद के लिए काम मांगा था। स्मृति ने कहा, मैंने उदयशंकर जी को फोन करके काम मांगा एंटरटेनमेंट में।

आगे बात करते हुए स्मृति ने कहा, ‘दिलचस्प बात ये है कि जब मैंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी छोड़ा था तब वो नए नए ही स्टार के साथ जुड़े थे और अब मेरा फिर से काम करने का कारण भी वही बने हैं।’ बता दें, फिलहाल स्मृति के इस इंटरव्यू का सिर्फ प्रोमो सामने आया है।

‘लोग रो रहे थे क्योंकि मैं हार गई’

एक दूसरे प्रोमो में स्मृति ईरानी से पूछा गया- आप जब हारते हैं, तो क्या आपको लगता है कि आप लोगों के विचारों और उनकी यादों से निकल जाते हैं? एक व्यक्ति के तौर पर आप इस स्थिति से कैसे निपटते हैं?

एक्ट्रेस ने अमेठी की हार पर ही बात करते हुए कहा, ‘मुझे याद है, जिस दिन चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, मैंने कहा था कि मुझे उस जगह से पैदल चलकर जाना है, जिसे मैंने बिल्कुल शून्य से खड़ा किया था। वहां मौजूद लोग मेरे हारने पर रो रहे थे। मुझे उस पूरी स्थिति को समझने और उससे उबरने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए था।’

‘क्योंकि सास 2’ में नजर आ रहीं स्मृति

बता दें, बीते एक साल से स्मृति ईरानी स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं। इस शो से एक बार फिर स्मृति ने टीवी पर लंबे समय के बाद वापसी की है। स्मृति ने अपने इंटरव्यू में अपने शो को लेकर भी बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *