सिद्धार्थनगर पोखरे में 8 साल के बच्चे का शव मिला:बच्चा शाम से लापता था, पुलिस जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर पोखरे में 8 साल के बच्चे का शव मिला:बच्चा शाम से लापता था, पुलिस जांच में जुटी

सिद्धार्थनगर के शहर के दतरंगवा में रसोई गैस एजेंसी के पीछे स्थित पोखरे में बुधवार को आठ साल के बच्चे का शव मिला। बच्चा मंगलवार शाम से घर से लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पानी में शव तैरता देख मची अफरा-तफरी बुधवार को कुछ लोग पोखरे की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद शव की पहचान आजादनगर निवासी आठ वर्षीय फरहान पुत्र रफीक के रूप में हुई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मंगलवार शाम घर से लापता हुआ था फरहान परिजनों के मुताबिक, फरहान मंगलवार शाम घर से लापता हो गया था। बुधवार को उसका शव घर से करीब दो से तीन किलोमीटर दूर पोखरे में मिला। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फरहान पोखरे तक कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकें। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण सिद्धार्थनगर कोतवाली के थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *