सिंधिया का अशोकनगर दौरा, रविवार के सभी कार्यक्रम रद्द:आज चंदेरी में अस्पताल का करेंगे निरीक्षण; युवाओं से संवाद के बाद ग्वालियर लौटेंगे

सिंधिया का अशोकनगर दौरा, रविवार के सभी कार्यक्रम रद्द:आज चंदेरी में अस्पताल का करेंगे निरीक्षण; युवाओं से संवाद के बाद ग्वालियर लौटेंगे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अशोकनगर जिले के चार दिवसीय दौरे में बदलाव किया गया है। अब उनका दौरा तीन दिन का ही रहेगा। रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सिंधिया शनिवार को ही अशोकनगर में युवाओं से संवाद के बाद ग्वालियर लौट जाएंगे। सिंधिया शुक्रवार को रात में चंदेरी में रुके थे। सुबह स्थानीय बैठक रहेगी। इसके बाद किला कोठी से निकलकर सिविल अस्पताल चंदेरी पहुंचेंगे जहां पर वे निरीक्षण करेंगे। इसके बाद महोली जाएंगे, जहां वीरांगना रानी अवंती बाई चौराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और लोधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सेमरखेड़ी और ढाकोनी में चौपाल को संबोधित करेंगे। शाम को अशोकनगर के अशोका होटल में युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद नईसराय होते हुए ग्वालियर के लिए रवाना हो जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *