मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में भारत गैस एजेंसी के ग्रामीण वितरक केंद्र पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में लाइनर की भूमिका निभाने के आरोप में पूर्वी चंपारण के एक युवक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 2200 रुपए, तीन मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। कैश काउंटर पर हथियार दिखाकर की थी लूट पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गैस एजेंसी के कैश काउंटर पर हथियार का भय दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इस मामले में साहेबगंज थाना कांड संख्या 892/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के पर्यवेक्षण और सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसमें जिला आसूचना इकाई और साहेबगंज थानाध्यक्ष को भी शामिल किया गया। साहेबगंज और पूर्वी चंपारण के आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी निवासी विनय कुमार और पप्पू कुमार तथा पूर्वी चंपारण जिले के बीजघटी थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आसूचना संकलन और तकनीकी जांच के आधार पर 21 अक्टूबर को तीनों को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूर्वी चंपारण के आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस पुलिस के अनुसार, पूर्वी चंपारण निवासी दीपक कुमार को शातिर अपराधी बताया जा रहा है। हालांकि, उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। लूट की वारदात में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान घटनास्थल पर दो अन्य अपराधी भी मौजूद थे। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि लूट की साजिश कैसे रची गई और घटना में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका थी। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में भारत गैस एजेंसी के ग्रामीण वितरक केंद्र पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में लाइनर की भूमिका निभाने के आरोप में पूर्वी चंपारण के एक युवक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 2200 रुपए, तीन मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। कैश काउंटर पर हथियार दिखाकर की थी लूट पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गैस एजेंसी के कैश काउंटर पर हथियार का भय दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिए थे। घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इस मामले में साहेबगंज थाना कांड संख्या 892/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के पर्यवेक्षण और सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इसमें जिला आसूचना इकाई और साहेबगंज थानाध्यक्ष को भी शामिल किया गया। साहेबगंज और पूर्वी चंपारण के आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी निवासी विनय कुमार और पप्पू कुमार तथा पूर्वी चंपारण जिले के बीजघटी थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आसूचना संकलन और तकनीकी जांच के आधार पर 21 अक्टूबर को तीनों को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूर्वी चंपारण के आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस पुलिस के अनुसार, पूर्वी चंपारण निवासी दीपक कुमार को शातिर अपराधी बताया जा रहा है। हालांकि, उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। लूट की वारदात में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान घटनास्थल पर दो अन्य अपराधी भी मौजूद थे। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि लूट की साजिश कैसे रची गई और घटना में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका थी। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

