पूर्णिया | पूर्णिया कोर्ट स्टेशन स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष केशव कुमार गिरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर कई निर्णय लिए गए। मंदिर में रंग-रोगन, भव्य रोशनी तथा पूरब और पश्चिम दोनों ओर आकर्षक तोरण द्वार बनाने का निर्णय लिया गया। कोर्ट स्टेशन रोड के दोनों ओर स्थित मकानों पर भी लाइटिंग से सजावट कराने पर चर्चा हुई। माता की प्रतिमा निर्माण, पूजा पंडाल सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विचार किया। पूर्णिया | पूर्णिया कोर्ट स्टेशन स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष केशव कुमार गिरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर कई निर्णय लिए गए। मंदिर में रंग-रोगन, भव्य रोशनी तथा पूरब और पश्चिम दोनों ओर आकर्षक तोरण द्वार बनाने का निर्णय लिया गया। कोर्ट स्टेशन रोड के दोनों ओर स्थित मकानों पर भी लाइटिंग से सजावट कराने पर चर्चा हुई। माता की प्रतिमा निर्माण, पूजा पंडाल सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विचार किया।

