गोपालगंज जिले में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत बनाए गए सभी 14 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान कुल 92.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे निर्वाचन क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया। पदाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने खुद जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इसके अलावा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक दीपक आनंद ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का मुआयना किया। मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सुपर जोनल और जोनल दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों और त्वरित कार्रवाई दल को तैनात किया गया था, जो लगातार क्षेत्र में गश्त करते हुए पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे हुए थे। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के चलते किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदाताओं ने बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्धारित समय यानी शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद, निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर उपस्थित अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं (एजेंटों) की मौजूदगी में मतपेटियों को सील किया गया। पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सभी आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा किया गया। मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, सभी मतदान दल, जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी सील की गई मतपेटियों के साथ सारण जिले में स्थित निर्धारित बज्रगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) के लिए सुरक्षित रवाना हो गए। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को बज्रगृह तक पहुंचाया जा रहा है, जहां उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। गोपालगंज जिले में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत बनाए गए सभी 14 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान कुल 92.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे निर्वाचन क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया। पदाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने खुद जिला नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इसके अलावा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक दीपक आनंद ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का मुआयना किया। मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सुपर जोनल और जोनल दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों और त्वरित कार्रवाई दल को तैनात किया गया था, जो लगातार क्षेत्र में गश्त करते हुए पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे हुए थे। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के चलते किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदाताओं ने बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्धारित समय यानी शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद, निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर उपस्थित अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं (एजेंटों) की मौजूदगी में मतपेटियों को सील किया गया। पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सभी आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा किया गया। मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, सभी मतदान दल, जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी सील की गई मतपेटियों के साथ सारण जिले में स्थित निर्धारित बज्रगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) के लिए सुरक्षित रवाना हो गए। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को बज्रगृह तक पहुंचाया जा रहा है, जहां उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा।

