कटिहार में 20 केंद्रों पर हुई वोटिंग:कोशी स्नातक चुनाव का मतदान हुआ पूरा, 4 बजे गेट बंद होने से कई वोटर लौटे

कटिहार में 20 केंद्रों पर हुई वोटिंग:कोशी स्नातक चुनाव का मतदान हुआ पूरा, 4 बजे गेट बंद होने से कई वोटर लौटे

कटिहार में बिहार विधान परिषद के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया। जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य रही, कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का पालन करने और मतदाताओं की पहचान EPIC, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे मान्य दस्तावेजों से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस बलों को रहे सतर्क एसपी ने पुलिस बलों को सतर्क रहने और मतपेटिकाओं को पूर्णिया के बज्रगृह तक सुरक्षित पहुंचाने को कहा। शाम 4 बजे मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। जो वोटर 4 बजे से पहले लाइन में थे, उन्हें ही वोट डालने दिया गया। देर से पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा मतदाता बिना वोट डाले ही वापस लौट गए। कटिहार में बिहार विधान परिषद के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया। जिले के सभी 20 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य रही, कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का पालन करने और मतदाताओं की पहचान EPIC, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे मान्य दस्तावेजों से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस बलों को रहे सतर्क एसपी ने पुलिस बलों को सतर्क रहने और मतपेटिकाओं को पूर्णिया के बज्रगृह तक सुरक्षित पहुंचाने को कहा। शाम 4 बजे मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। जो वोटर 4 बजे से पहले लाइन में थे, उन्हें ही वोट डालने दिया गया। देर से पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा मतदाता बिना वोट डाले ही वापस लौट गए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *