दुर्गापूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाने वाले बदमाशों, चेन स्नैचरों, मनचलों और स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स गैंग पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है। इसके लिए संवेदनशील इलाकों में सादी ड्रेस में महिला और पुरुष जवानों की तैनाती होगी। पूजा के नाम पर सड़कों या बाजारों में जबरन चंदा वसूलने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस बावत सभी थानेदारों को निर्देश जारी कर दिया है। सभी थानेदारों को अपने इलाके के पूजा पंडालों की सूची तुरंत फाइनल करने और शांति समितियों के साथ बैठकर करने का निर्देश दिया गया है। हर पंडाल में पुलिस अधिकारियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी। सभी पूजा पंडालों और प्रतिमा विसर्जन के मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य सड़कों पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष प्लान पर काम करेगी। रावण वध : गांधी मैदान के चारों तरफ विशेष रूट प्लान
विजयादशमी पर गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पहले चेन झपटने की घटनाओं वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस पिकेट बनाई जाएगी। पुराने उपद्रवियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है। दुर्गापूजा के दौरान भीड़ का फायदा उठाने वाले बदमाशों, चेन स्नैचरों, मनचलों और स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स गैंग पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है। इसके लिए संवेदनशील इलाकों में सादी ड्रेस में महिला और पुरुष जवानों की तैनाती होगी। पूजा के नाम पर सड़कों या बाजारों में जबरन चंदा वसूलने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस बावत सभी थानेदारों को निर्देश जारी कर दिया है। सभी थानेदारों को अपने इलाके के पूजा पंडालों की सूची तुरंत फाइनल करने और शांति समितियों के साथ बैठकर करने का निर्देश दिया गया है। हर पंडाल में पुलिस अधिकारियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी। सभी पूजा पंडालों और प्रतिमा विसर्जन के मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य सड़कों पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष प्लान पर काम करेगी। रावण वध : गांधी मैदान के चारों तरफ विशेष रूट प्लान
विजयादशमी पर गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पहले चेन झपटने की घटनाओं वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस पिकेट बनाई जाएगी। पुराने उपद्रवियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है।

