सागर शराब कांड के बाद MP में बड़ा फेरबदल, 10 IPS और 137 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

सागर शराब कांड के बाद MP में बड़ा फेरबदल, 10 IPS और 137 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

MP Police: मध्य प्रदेश में रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। गृह विभाग ने रविवार रात 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से 10 आइपीएस और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। जहरीली शराब मामले के बाद सागर जिले के पुलिस महकमे की सर्जरी की गई है। मालथौन के रास्ते अवैध शराब की सागर में सप्लाई का मामला सामने आने के बाद खुरई एसडीओपी का प्रभार आइपीएस काजल सिंह को सौंपा गया है। वे अभी उज्जैन में सहायक पुलिस अधीक्षक थीं।

वहीं आइपीएस दीपांशु को सागर से एसडीओपी मनावर पदस्थ किया गया है। रहली एसडीओपी प्रकाश मिश्रा को बड़ा मलहरा भेजा गया है, उनकी जगह सीहोर से पूजा शर्मा को यहां स्थानांतरित किया गया है। राहतगढ़ एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया को धार और उनकी जगह सीआइडी, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ प्रमेंद्र कुमार सिंह को राहतगढ़ एसडीओपी का प्रभार सौंपा गया है।

टीकमगढ़ से राहुल कटरे को सागर और मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात सौरभ रत्नाकर को एसडीओपी टीकमगढ़ भेजा गया है। अनिल कुमार सिंह को भौरी पुलिस एकेडमी से एसडीओपी जतारा टीकमगढ़, बड़ामलहरा से रोहित सिंह अलावा को बड़वानी एसडीओपी बनाया गया है। छतरपुर के लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे को को गुन्नौर पन्ना और भोपाल से नितेश पटेल को यहां पदस्थ किया गया है।

इनके हुए ताबदले

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आइपीएस मनीष भारद्वाज को डीएसपी सायबर मुख्यालय भोपाल से एसीपी कोतवाली नगरीय इंदौर, आलोक कुमार वर्मा को एएसपी देवास से एसपी रीवा, वैभव प्रिया को एएसपी रतलाम से एसडीओपी नेपानगर बुरहानपुर, शुभम सिंह ठाकुर को एएसपी जबलपुर से एसडीओपी गाडरवाडा, मनोज कुमार को एएसपी ग्वालियर से एसीपी एमपी नगर भोपाल, लेखराज मीना को छतरपुर से एसडीओपी सैलाना रतलाम, राजीव अग्रवाल को रीवा से एसडीओपी कुक्षी धार, अमित कुमार को खंडवा से एसडीओपी सिंगरौली पदस्थ किया गया है।

127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के भी तबादले

IPS अधिकारियों के साथ राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। इनमें पुलिस मुख्यालय, जिलों और नगरीय पुलिस इकाइयों में विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। इसी क्रम में रजनीश काश्यप को सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *