साईं महासमाधि दिवस पर विशाल भंडारा, मंत्री-महापौर एक पंगत में:श्यामगंज मंदिर में महाभिषेक के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

साईं महासमाधि दिवस पर विशाल भंडारा, मंत्री-महापौर एक पंगत में:श्यामगंज मंदिर में महाभिषेक के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बरेली के श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में मंगलवार को साईं बाबा का महासमाधि दिवस मनाया गया। इस दौरान सेवा और समरसता दिखी। महाभिषेक, आरती और विशेष भोग के बाद विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंत्री, महापौर समेत जनप्रतिनिधि भी आम लोगों संग एक पंगत में बैठे। सुबह कांकड़ आरती के बाद गणेश, गायत्री, दत्तात्रेय और साईं नाथ का पूजन हुआ। मुख्य यजमान मनीष अग्रवाल ने परिवार के साथ साईं बाबा का महाभिषेक कराया। मध्याह्न आरती के बाद बाबा को छप्पन भोग और खास पकवान चढ़ाए गए। डॉ. संजीव पटेल ने 11 हजार रुपये के ताजे फलों का भोग लगाया, जो बाद में बांटा गया। मंदिर फूलों और रोशनी से सजा था। भंडारे में मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल व डॉ. राघवेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने दर्शन कर प्रसाद लिया। महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया, साईं बाबा ने 15 अक्टूबर 1918 को विजयादशमी पर महासमाधि ली थी। उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए पूजन-भंडारा हुआ। कई लोगों ने इस आयोजन में सहयोग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *