साइबर लिटरेसी- ‘करवा चौथ गिफ्ट’ के नाम पर ठगी:ऑफर और डिस्काउंट के झांसे में न आएं, फेस्टिव सीजन में स्कैम से बचने के 11 टिप्स

साइबर लिटरेसी- ‘करवा चौथ गिफ्ट’ के नाम पर ठगी:ऑफर और डिस्काउंट के झांसे में न आएं, फेस्टिव सीजन में स्कैम से बचने के 11 टिप्स

करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग त्योहार के लिए नए कपड़े और गिफ्ट्स खरीद रहे हैं। इस मौके को भुनाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स भी डिस्काउंट और स्पेशल ऑफर्स दे रहे हैं। साइबर ठग इसी मौके का फायदा उठाकर फर्जी ऑफर्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन ठगी के ऐसे दो मामले सामने आए। पहले मामले में एक महिला ने वॉट्सएप पर आए ‘करवा चौथ फ्री गिफ्ट’ मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाते से ₹500 कट गए। वहीं दूसरे मामले में एक युवक अपनी पत्नी के लिए ऑनलाइन गिफ्ट तलाश रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर दिखे एक करवाचौथ ऑफर के लिंक पर क्लिक करते ही उसके UPI खाते से ₹1,700 कट गए। ऐसे में करवा चौथ के नाम पर चल रहे इस तरह के स्कैम के बारे में जानना जरूरी है। इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में ‘करवाचौथ फ्री गिफ्ट स्कैम’ के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- ‘करवाचौथ फ्री गिफ्ट स्कैम’ क्या है? जवाब- यह एक साइबर फ्रॉड है। इसमें ठग करवा चौथ के नाम पर फ्री गिफ्ट, स्पेशल ऑफर या डिस्काउंट का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते हैं। सवाल- त्योहारों पर गिफ्ट और ऑफर से जुड़े साइबर फ्रॉड क्यों बढ़ जाते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- ठग करवाचौथ के नाम पर किस तरह के ऑफर दे सकते हैं? जवाब- साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर राहुल मिश्रा के मुताबिक, ठग करवाचौथ के नाम पर कई तरह के फर्जी ऑफर भेज सकते हैं, जैसेकि- सवाल- ठग इस स्कैम में लोगों को कैसे फंसाते हैं? जवाब- ठग ऑफर के नाम पर APK फाइल या लिंक भेजकर स्कैम को अंजाम देते हैं। स्कैम का पूरा खेल ग्राफिक से समझिए- सवाल- APK फाइल क्या है? संदिग्ध APK इंस्टॉल करने के क्या रिस्क हो सकते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- किन कॉमन गलतियों की वजह से लोग इस स्कैम में फंसते हैं? जवाब- छोटी-सी लापरवाही भी साइबर ठगी का कारण बन सकती है। स्कैम से जुड़ी सभी कॉमन गलतियां देखिए- सवाल- फर्जी और नकली ऑफर को कैसे पहचानें? जवाब- कुछ आसान संकेतों से असली और फर्जी ऑफर की पहचान की जा सकती है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर गलती से APK फाइल डाउनलोड कर ली या फर्जी लिंक खोल लिया तो तुरंत क्या करें? जवाब- ऐसे में घबराएं नहीं, तुरंत ये कदम उठाएं- APK तुरंत अनइंस्टॉल करें। 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें। अगर बैंक खाते से संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ हो तो तुरंत बैंक को सूचना दें। सवाल- अगर पैसे कट गए हैं तो तुरंत कौन-से कदम उठाने चाहिए? जवाब- ऐसे में समय बर्बाद न करें। तुरंत ये एक्शन लें- सवाल- फेस्टिव सीजन में स्कैम से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- फेस्टिव सीजन में किसी भी ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें। स्कैम से बचने के लिए ग्राफिक में दी गई इन बातों का ध्यान रखें- सवाल- इस स्कैम की शिकायत कहां और कैसे करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- शिकायत करते समय कौन-कौन से सबूत सुरक्षित रखें? जवाब- शिकायत करते समय ठगी से जुड़े सभी डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें, जैसेकि- …………………….. ग्राफिक- अजीत सिंह ………………………
ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- अब ठगों के निशाने पर पेंशनर्स:ऐसे फंसाते हैं ठगी के जाल में, समझें पूरा खेल, घर के बड़े-बुजुर्गों को सावधान करें इन दिनों एक नया फ्रॉड चल रहा है। इसमें साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर ‘पेंशन बेनिफिट कार्ड’ का फर्जी एड दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनर्स को निशाना बना रहे हैं।वे दावा कर रहे हैं कि सभी पेंशनर्स के लिए यह कार्ड बनवाना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *