सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक को गोली लगी:पूर्णिया निजी अस्पताल रेफर, फुलकाहा पुलिस मामले की जांच में जुटी

सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक को गोली लगी:पूर्णिया निजी अस्पताल रेफर, फुलकाहा पुलिस मामले की जांच में जुटी

अररिया जिले के नरपतगंज के मानिकपुर में शनिवार सुबह एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहा था। घायल को पूर्णिया रेफर किया गया है। लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-14, अचरा पंचायत निवासी 34 वर्षीय मुन्ना यादव के माथे में गोली लगी है। घटना फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर मानिकपुर में डॉक्टर राजेंद्र यादव के गेट, वार्ड संख्या-10 के समीप सैनिक सड़क के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल मुन्ना यादव को तत्काल अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र फारबिसगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया स्थित मैक्स-7 अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। दो दोस्तों के बीच आपसी झड़प की आशंका बताया जा रहा है कि यह घटना दो दोस्तों के बीच आपसी झड़प के दौरान गोली चलने का परिणाम हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल को बेरिकेडिंग कर सुरक्षित कर दिया है और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही है। मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद होने की जानकारी मिली है। परिजनों को सुबह दी गई घटना की सूचना परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब चार बजे फोन पर मुन्ना यादव को गोली लगने की सूचना मिली थी। परिवार के सदस्य जब घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक पुलिस घायल को अस्पताल ले जा चुकी थी। परिजनों का कहना है कि मुन्ना के होश में आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी। इस बीच, रानीगंज पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बाद घटना की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। अररिया जिले के नरपतगंज के मानिकपुर में शनिवार सुबह एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रहा था। घायल को पूर्णिया रेफर किया गया है। लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-14, अचरा पंचायत निवासी 34 वर्षीय मुन्ना यादव के माथे में गोली लगी है। घटना फुलकाहा थाना क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर मानिकपुर में डॉक्टर राजेंद्र यादव के गेट, वार्ड संख्या-10 के समीप सैनिक सड़क के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल मुन्ना यादव को तत्काल अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र फारबिसगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया स्थित मैक्स-7 अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। दो दोस्तों के बीच आपसी झड़प की आशंका बताया जा रहा है कि यह घटना दो दोस्तों के बीच आपसी झड़प के दौरान गोली चलने का परिणाम हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल को बेरिकेडिंग कर सुरक्षित कर दिया है और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही है। मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद होने की जानकारी मिली है। परिजनों को सुबह दी गई घटना की सूचना परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह करीब चार बजे फोन पर मुन्ना यादव को गोली लगने की सूचना मिली थी। परिवार के सदस्य जब घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक पुलिस घायल को अस्पताल ले जा चुकी थी। परिजनों का कहना है कि मुन्ना के होश में आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी। इस बीच, रानीगंज पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बाद घटना की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *