सांप ने काटा तो गले में लपेटकर अस्पताल पहुंचा स्नेक-कैचर,VIDEO:कांकेर में रेस्क्यू करते समय स्नेक ने डसा, युवक पूरी तरह स्वस्थ

सांप ने काटा तो गले में लपेटकर अस्पताल पहुंचा स्नेक-कैचर,VIDEO:कांकेर में रेस्क्यू करते समय स्नेक ने डसा, युवक पूरी तरह स्वस्थ

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सांप के काटने के बाद एक युवक ने उसी सांप को गले में लपेट लिया और करीब 14 किलोमीटर तक बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, गनीमत रही कि सांप जहरीला नहीं था और इलाज के बाद युवक पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। यह घटना कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर की है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, देवजीत सरकार नामक युवक पिछले 8 सालों से सांपों का रेस्क्यू कर रहा है। रेस्क्यू के दौरान उसे एक सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद, देवजीत ने उसे अपने गले में लपेट लिया और 14 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचा, ताकि डॉक्टर सांप की पहचान कर सही इलाज कर सकें। अच्छी बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था और युवक अब पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। सर्प विशेषज्ञ धीरेंद्र मंडल ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि युवक का सांप को गले में लपेटकर 15 किलोमीटर दूर बाइक से लाना सही नहीं था। यदि सांप जहरीला होता, तो बाइक चलाते समय वह दोबारा काट सकता था। मंडल ने यह भी बताया कि डॉक्टर सांप की पहचान किए बिना भी मरीज के लक्षणों के आधार पर इलाज कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *