सांपकांड में सजा के बाद वकीलों ने बांटे लड्डू:वकीलों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, रविता-अमरदीप को मृत्युदंड मिलने पर कचहरी में मनाया जश्न

सांपकांड में सजा के बाद वकीलों ने बांटे लड्डू:वकीलों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, रविता-अमरदीप को मृत्युदंड मिलने पर कचहरी में मनाया जश्न

मेरठ के चर्चित सांप कांड में शुक्रवार को अदालत ने अमित कश्यप की हत्या के मामले में उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई। फैसला आते ही कचहरी परिसर में मौजूद वकीलों के बीच खुशी देखने को मिली। वकीलों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर फैसले पर खुशी जाहिर की। साथ ही भारत माता की जय के नारे भी लगाए। कचहरी में वकीलों ने आपस में मिठाई बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। अदालत के फैसले के बाद कचहरी परिसर में वकीलों के बीच काफी देर तक इसी मामले की चर्चा होती रही। वकीलों ने कहा कि गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा मिलना जरूरी है। इससे समाज में कानून का डर बना रहता है और लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत होता है। वकीलों का कहना था कि जब किसी मामले में अदालत तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाती है, तो इससे आम लोगों को भी न्याय मिलने की उम्मीद मिलती है। लड्डू खिलाकर जताई खुशी फैसले के बाद वकीलों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए। इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद वकील आपस में मिठाई बांटते नजर आए। भारत माता की जय के नारे लगाकर भी उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। वकीलों का कहना था कि अमित कश्यप हत्याकांड जैसे गंभीर मामले में अदालत का फैसला आने से न्याय की उम्मीद रखने वाले लोगों का भरोसा मजबूत होता है। लड्डू बांटकर खुशी जाहिर करने का यह दृश्य कचहरी परिसर में चर्चा का विषय बना रहा। वकीलों ने कहा- गलत करने वालों को सजा मिलनी जरूरी वकीलों का कहना था कि ऐसे फैसले समाज को संदेश देते हैं कि अपराध करने के बाद कोई भी कानून से बच नहीं सकता। कानून के तहत अपराध साबित होने पर दोषियों को सजा मिलना जरूरी है। इससे लोगों का अदालतों पर भरोसा कायम रहता है। वकीलों ने कहा कि न्याय व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी है कि गंभीर मामलों में सुनवाई के बाद उचित निर्णय आए और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिले। सांप के डसने का रूप देने की रची गई थी साजिश अमित कश्यप हत्याकांड उस समय चर्चा में आया था, जब उसकी हत्या को सांप के डसने से हुई मौत दिखाने की साजिश सामने आई। मामले में अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था। हत्या के बाद बिस्तर में सांप छोड़ने की बात भी सामने आई थी। इसी घटनाक्रम के कारण यह मामला सांप कांड के नाम से चर्चित हो गया। शुक्रवार को अदालत ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई। इसके बाद कचहरी में वकीलों ने लड्डू बांटकर फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *